Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 30 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : हलका वेस्ट की उपचुनाव में विजयी हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने परिणाम आने के 5 दिन बाद शनिवार को विधायक पद की शपथ ले ली है, लेकिन मंत्री बनने के लिए उन्हें अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाने का ऐलान कर दिया गया था और इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल से मिलने के बाद इस घोषणा की पुष्टि भी कर दी थी कि हलका वेस्ट के लोगों से किए गए वादे को निभाने के लिए संजीव अरोड़ा को जल्द मंत्री बनाया जाएगा। लेकिन अब यह इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस बीच, संजीव अरोड़ा ने शनिवार को विधायक के रूप में शपथ ले ली है। जहां तक मंत्री पद की शपथ का सवाल है, उसका शेड्यूल अब 2 जुलाई के बाद ही जारी होगा, क्योंकि कहा जा रहा है कि उस समय तक राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में होंगे।

कैबिनेट फेरबदल बना अड़चन
जहां तक सीएम भगवंत मान द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद अभी तक संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ न दिलवाने की बात है, उसके पीछे की वजह मानी जा रही है कि संजीव अरोड़ा के साथ कुछ और विधायकों को भी मंत्री बनाए जाने की योजना है। वहीं, कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी या उनके विभागों में बदलाव की अटकलें भी चल रही हैं। इसी मुद्दे पर बीते दिनों दिल्ली में केजरीवाल, सीएम मान और आप की वरिष्ठ लीडरशिप के बीच विचार-विमर्श भी हो चुका है। लेकिन जब तक नए चेहरों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक संजीव अरोड़ा को भी इंतजार करना होगा।

सारांश:
पंजाब सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। 2 जुलाई से कैबिनेट में बदलाव किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जबकि नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। यह फेरबदल राजनीतिक संतुलन और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *