नई दिल्ली 07 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . 7 जुलाई 2025 को देशभर में भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. पहले कंफ्यूजन था कि मोहर्रम की छुट्टी 07 जुलाई 2025 को मिलेगी या नहीं. वहीं, अब भारी बारिश के अलर्ट से बच्चों की मौज हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 से 12 जुलाई तक कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टियां घोषित की हैं.

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. तापमान में गिरावट के साथ ही कुछ घंटों की बारिश ने जलभराव की समस्या बढ़ा दी है (Aaj Ka Mausam). ऐसे में बच्चों के लिए स्कूल पहुंच पाना एक बड़ी समस्या है. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बावजूद स्कूल खुले हैं.

Rainy Day: बारिश में स्कूल बंद

कर्नाटक: कोडागु (कूर्ग) जिले में तेज बारिश के कारण 7 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है. कर्नाटक के अन्य क्षेत्रों में, विशेष रूप से दक्षिण कर्नाटक में, 6 और 9-12 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन द्वारा स्कूल बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है.

छत्तीसगढ़: जगदलपुर में भारी बारिश के कारण 7 जुलाई को स्कूल बंद किए गए हैं. IMD ने 6-7 जुलाई को छत्तीसगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके कारण अन्य जिलों में भी स्कूल बंद हो सकते हैं. बच्चे स्कूल में कॉल करके लेटेस्ट अपडेट पता कर सकते हैं.

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान (जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर) 7-9 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और दौसा जैसे कुछ जिलों में पहले भी बारिश के कारण स्कूल बंद किए गए हैं. पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर, बीकानेर) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा: इन राज्यों में 6-12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से बाढ़, लैंडस्लाइड और बादल फटने की स्थिति बनी हुई है. कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से स्कूल बंद ही हैं.

Schools Closed in Maharashtra: महाराष्ट्र में स्कूल बंद

7 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र में बारिश के कारण स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है. IMD ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों, विशेष रूप से मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ क्षेत्रों में 6-12 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. पालघर की जिला कलेक्टर डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत 7 जुलाई 2025 को जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटर्स और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है.

Schools Closed Tomorrow: कल के लिए स्कूल से लें अपडेट

स्कूलों को बंद करने का फैसला स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. भारी बारिश के कारण पानी भरने, लैंडस्लाइड और ट्रैफिक बाधित होने की आशंका रहती है. शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूलों में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. इससे आपदा प्रबंधन में सहायता प्रदान की जा सके. निवासियों को सतर्क रहने, बहते पानी से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. मौसम की स्थिति के आधार पर 8 जुलाई को भी स्कूल बंद किए जा सकते हैं.

सारांश:
सावन से पहले मौसम ने बदला रुख और कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जिससे सप्ताह की शुरुआत छुट्टी के साथ हुई। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *