नई दिल्ली 07 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज थी, जिसका जलवा पिछले 17 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कायम है. इस दौरान, कई और फिल्में भी रिलीज हुईं लेकिन इस फिल्म पर उसका कोई असर नहीं पड़ा. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की.
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पिछले 17 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसकी वजह है एक तो फिल्म की शानदार कहानी और दूसरा फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स द्वारा लिया गया बड़ा फैसला. दरअसल, यह इस फिल्म को आमिर ने प्रोड्यूस भी किया है. यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है और फिल्म के रिलीज से पहले ही उन्होंने यह ऐलान कर दिया था कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी.
आमिर के इस बड़े ऐलान के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का असर भी साफ-साफ दिखा और यह कहना गलत नहीं होगा कि आमिर की रणनीति काम कर गई. बता दें, IMDB के अनुसार फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कुल 218.4 करोड़ की कमाई की है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 137.9 करोड़ बटोरे हैं. इसी साथ फिल्म अभी तक साल 2025 की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई को देखते हुए, यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है कि यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में किस स्थान तक पहुंच पाती है. बता दें, यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है. इसमें आमिर और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं.
सारांश:
एक बॉलीवुड फिल्म ने लगातार 17 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर तहलका मचा रखा है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले ही बड़े स्तर पर इसका प्रमोशन और ऐलान कर दिया था, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना रहा। फिल्म की कमाई अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
