Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

खन्ना 30 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : मंगलवार सुबह एक कार ने सड़क पार कर रही 26 वर्षीय युवती को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह मेन रोड से उछलकर ग्रिल पार करते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान डॉ. लवनीश चौहान के रूप में हुई, जो फिरोजपुर कैंट के आजाद चौक की रहने वाली थीं। लवनीश ने बी.ए.एम.एस. की पढ़ाई पूरी करने के बाद मंडी गोबिंदगढ़ की एक यूनिवर्सिटी में एम.डी. (आयुर्वेद) कर रही थीं।

परिवार को इस हादसे की सूचना अस्पताल से मिली। पिता संजय चौहान ने रोते हुए बताया कि लवनीश उनके परिवार का सहारा थीं। जांच अधिकारी ए.एस.आई. परगट सिंह ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है, चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *