Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 03 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) पंजाब सरकार ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य के सभी 23 जिलों में बाढ़ और 1200 से अधिक गांव प्रभावित हुए है। जारी हुई जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा असर जिला गुरदासपुर, अमृतसर, बरनाला और होशियारपुर के गांवों पर पड़ा है। 

PunjabKesari

कहा जा रहा है कि बाढ़ के कारण 30 लोगों की मौत जबकि 3 लोग अभी भी लापता है। उधर रोपड़ से छोड़े गए पानी तथा भारी बरसात के कारण सतलुज दरिया का पानी का स्तर ख़तरे के निशान के ऊपर चल रहा है। जिसके कारण दरिया के किनारों पर बसे इलाकों के लिए ख़तरा पैदा हो गया है। प्रशासन की तरफ़ से इस संबंध में हर तरह का एहतियात बरता जा रहा है। जानकारी मिली है कि देर रात सेना को बुला लिया गया है ताकि बांध की सुरक्षा को पुख़्ता किया जा सके। 

पता चला है कि सतलुज का बहाव तेज होने के कारण फिल्लौर के पास सतलुज के किनारों के लिए खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की तरफ़ से सेना की तैनाती के बाद जहां बांध टूटने की संभावना थी वहाँ पर बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फ़िलहाल फिल्लौर के इलाक़े में संघवाल गाँव के पास बांध टूटने की संभावना बनी हुई थी जिसके कारण आर्मी तैनात की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *