Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 03 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच जालंधर के बस्ती शेख इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते एक मकान अचानक जमींदोज हो गया।

गनीमत रही कि हादसे से महज 10 मिनट पहले ही परिवार दूध लेने के लिए घर से बाहर गया था। वरना इस घटना में बड़ी जनहानि हो सकती थी। परिवार ने हादसे के बाद तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *