दुबई 09 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : एशिया कप का ‘मेजबान’ भारत जब 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा तो हर कोई मैन इन ब्लूज को फेवरेट ही बताएगा. दूसरी ओर लोकल यूएई की टीम इस मैच को अपने इतिहास का सबसे बड़ा मौका मानकर चल रही है.
भारतीय फैंस भले ही इस मैच को वार्म-अप की तरह ले या इसे पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल माने, लेकिन अगर भारत को टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत करनी है तो उसे किसी भी हाल में UAE को हल्के में नहीं लेना होगा.
UAE के नए चेहरे: भारत के लिए अनदेखा खतरा
मुहम्मद वसीम- (कप्तान) – पावरप्ले में आक्रामक बैटिंग कर सकते हैं.
राहुल चोपड़ा- मिडिल ऑर्डर में स्पिनर्स पर धावा बोल सकते हैं.
सिमरनजीत सिंह- नए बॉल से स्विंग कराने में माहिर, कई बड़े बल्लेबाजों को फंसा चुके.
भारत के लिए आसान नहीं पहला मैच
यूएई के हेड कोच लालचंद राजपूत हैं, जो 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर थे. लालचंद जैसे अनुभवी प्लेयर की देखरेख में तैयार हो रही यूएई के लिए ये मैच अपना कौशल दिखाने का एक शानदार मंच है. UAE की टीम में कई नाम ऐसे हैं, जो भले ही दर्शकों के लिए नए हो, लेकिन यही खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज बन सकते हैं. भारतीय टीम को चौंका सकते हैं.
क्या UAE कर सकता है बड़ा अपसेट?
इन तीनों के अलावा अलिशान शराफू और आसिफ खान भी लगातार रन बना रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों के सामने ये खिलाड़ी आसान टारगेट नहीं होंगे. क्रिकेट के इतिहास में कई बार ‘छोटी टीमों’ ने दिग्गजों को चौंकाया है. 2018 एशिया कप में तो भारत, हांगकांग से जैसे-तैसे जीत पाया था.
भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह.
यूएई का स्क्वॉड: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान.
