Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 08 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : भारतीय क्रिकेट टीम में प्रिंस के नाम से मशहूर शुभमन गिल का आज जन्मदिन है. क्रिकेट लवर्स के बीच गिल भरोसे और नई पीढ़ी के भरोसे का दूसरा नाम बन चुके हैं. पंजाब के छोटे से शहर फाजिल्का से आने वाले शुभमन का जन्म एक किसान परिवार में हुआ. 8 सितंबर 1999 को पैदा हुए इस शर्मीले से लड़के के लिए भारतीय टीम की कप्तानी तक का सफर बिलकुल भी आसान नहीं था.

सीधे-सादे और शर्मीले से शुभमन गिल विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन जूनियर क्रिकेट के दौर से ही वह एक चीज के लिए बदनाम हैं, चलिए आपको पूरी कहानी बताते हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कर किस्सा
दरअसल, शुभमन गिल के बारे में एक किस्सा है, जब 2018 में वह अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड गए थे. यहां उनके बल्ले से पाकिस्तान के खिलाफ दमदार शतक निकला और भारत को जीत मिली. टीममेट्स ने गिल से ट्रीट मांगी, लेकिन वह आनाकानी करने लगे. तब अभिषेक शर्मा ने उन पर कंजूस होने के आरोप लगाए थे.

अभिषेक ने कौन से आरोप लगाए थे?
मौजूदा भारतीय टी-20 टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक ने शिकायती लहजे में कहा था, ‘ये सबसे कंजूस है, एक पैसा भी खर्च नहीं करता. हम अभी भी ट्रीट का इंतजार कर रहे हैं.’ जवाब में गिल ने कहा था कि ‘अगर हम विश्व कप जीत गए तो’ वो ट्रीट देंगे. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराते हुए फाइनल जीता था.

टीम इंडिया का फ्यूचर हैं शुभमन
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते सीनियर टीम में जगह बनाने वाले गिल अब टीम इंडिया का फ्यूचर माने जा रहे हैं. वनडे इंटरनेशनल में सबसे युवा डबल सेंचुरियन शुभमन गिल के नाम अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी, आईपीएल ट्रॉफी, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़ी उपलब्धियां शामिल हैं. उन्हें हाल ही में भारतीय टेस्ट की कप्तानी सौंपी गई. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही उन्हें भारत का ऑल फॉर्मेट कप्तान बनाया जा सकता है. हो सकता है कि टीम इंडिया 2027 का वनडे वर्ल्ड कप गिल की ही कप्तानी में खेले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *