Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 17 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) :  चंडीगढ़ में बारिश और गरज-चमक से मौसम का मिजाज बदल गया है। दरअसल, मंगलवार सुबह से ही बाद छाए रहे और उमस भरे मौसम के बीच दोपहर को झमाझम बारिश के बाद हल्की बौछारें पड़ती रही। 

रात करीब साढ़े 7 बजे एक बार फिर अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा। मौसम केंद्र ने देर रात ऑरेंज अलर्ट जारी कर चेतावनी दी कि ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मॉनसून के दौरान अब तक 1037.9 mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 26.6 प्रतिशत अदिक है। वहीं इससे पहले विभाग का कहना था कि आने वाले दिनों में 20 सितंबर तक शहर में बारिश के ऐसे ही स्पैल आ सकते है। उसके बाद मानसून विदाई की तरफ बढ़ेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *