Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अमृतसर 11 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : इंडिगो एयरलाइंस की 3 से 10 दिसंबर तक कैंसिल की गई फ्लाइट्स से परेशान हजारों हवाई यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है कि श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का सिलसिला सामान्य हो रहा है और 14 से 15 दिसम्बर तक पूरी तरह रैगुलर होने जा रही है। एयरपोर्ट महानिदेशक अमृतसर भूपिंदर सिंह ने बताया कि 3 से 10 दिसम्बर के दौरान इंडिगो की कुल 196 शैड्यूल फ्लाइट्स में से सिर्फ 106 ही ऑपरेट हुईं, जबकि 90 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई। इस वजह से 4 हजार 5 सौ के करीब हवाई यात्रियों पर असर पड़ा। इस दौरान अथॉरिटी द्वारा पैसेंजर की मदद के लिए बेहतर प्रबंध किए गए। एयरपोर्ट डायरैक्टर ने बताया कि 247 पैसेंजर्स को रिफंड दिया गया, 200 से ज्यादा पैसेंजर्स के लिए होटल में रहने के पुख्ता प्रबंध किए गए जबकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 78 टैक्सी/कैब का प्रबंध किया गया जो 24 घंटे एक्शन में रहे।

बुजुर्गों महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष प्रबंध
एयरपोर्ट निर्देशक ने बताया कि एयरपोर्ट पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने के लिए ‘सिक्योरिटी और सपोर्ट’ स्टाफ बढ़ाया गया। पीने का पानी, खाना और बैठने का इंतज़ाम निश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के अंदर ‘ट्रेन-रिज़र्वेशन’ के लिए एक विशेष काउंटर भी खोला गया ताकि यात्रियों को दूसरा विकल्प मिल सके। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में हवाई अड्डे पर सी.आई.एस.एफ. के जवान 24 घंटे सतर्क रहे।

यात्रियों की परेशानी एयरलाइन, अथॉरिटी ने निभाया कर्त्तव्य
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इंडिगो का फ़्लाइट कोटा कम करने की वजह से फ़्लाइट ऑप्रेशन पर भी असर पड़ा था, वही एयरपोर्ट प्रबंधन ने अपनी ड्यूटी को सार्थकता से निभाया। सिंह ने बताया कि अब हालात तेज़ी से सुधर रहे हैं और अमृतसर एयरपोर्ट 14-15 दिसंबर तक पूरी तरह से एक्शन में आ जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *