Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 16 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। ऐहतियात के तौर पर कई स्कूलों को खाली करवाया गया, जिससे स्कूल संचालकों के साथ-साथ बच्चों और उनके अभिभावकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह धमकी भरा ई-मेल साऊथ सिटी स्थित ला ब्लॉसम स्कूल के मेल बॉक्स में भी प्राप्त हुआ। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक ई-मेल पर इसकी सूचना दी। इसके साथ ही स्कूल संचालकों ने बिना समय गंवाए सभी कक्षाओं से बच्चों को बाहर निकलवाकर उन्हें स्कूल ग्राऊंड में इकट्ठा कर लिया और अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकांश बच्चों को स्कूल बसों के माध्यम से सुरक्षित उनके घरों तक भेज दिया गया। दोपहर करीब 2 बजे तक पूरा स्कूल खाली करवा लिया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने धमकी भरे ई-मेल के संबंध में थाना सदर के अंतर्गत जमशेर चौकी को भी सूचित किया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में हैरानी की बात यह रही कि सूचना देने के बावजूद जालंधर पुलिस का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी स्कूल परिसर में नहीं पहुंचा और न ही किसी प्रकार की जांच या चैकिंग की गई। इससे यह संदेश गया कि जालंधर पुलिस ने इस धमकी को बेहद हल्के में लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *