Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

माउंट माउंगानुई 22 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : तेज गेंदबाज जैकब डफी ने 42 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के पांचवें दिन 323 रन से बड़ी जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 462 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला था. उसने सुबह अपनी दूसरी पारी 43 रन बिना विकेट के आगे बढ़ाई, लेकिन पूरी टीम 138 रन पर आउट हो गई.

हैडली का रिकॉर्ड तोड़कर डफी के नाम का बजा डंका
जैकब डफी ने एक कैलेंडर साल में 80 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली का न्यूजीलैंड रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने इस सीरीज में 15.4 की औसत से 23 विकेट लिए और तीन बार पारी में पांच या ज्यादा विकेट लिए. डफी ने 7 अगस्त 2025 को बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था और 2025 में चार टेस्ट मैच में 25 विकेट लिए.

रिकॉर्ड बनाकर क्या बोले डफी?
जैकब डफी ने कहा, ‘मैंने लंच के समय वह लिस्ट देखी, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम थे. इस लिस्ट में शामिल होना बहुत खास है.’ डफी को सीरीज का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया क्योंकि उन्होंने कुछ अहम तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट नौ विकेट से जीता था.

सिर्फ चार कैरेबियाई बल्लेबाज ही डबल डिजिट तक पहुंचे
वेस्टइंडीज के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे, जिसमें ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से डफी के अलावा अयाज पटेल ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए. ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र को एक-एक विकेट मिला.

एक मैच में 1439 रन का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 420 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी दो विकेट पर 306 रन बनाकर घोषित की थी. कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने दोनों पारियों में शतक लगाए. वेस्टइंडीज के अपनी दूसरी पारी में 138 रन बनाने के बाद चार पारियों का कुल योग 1439 रन हो गया, जो दोनों टीम के बीच हुए किसी भी टेस्ट मैच का बेस्ट स्कोर भी है.

सारांश:
जैकब डफी ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। उन्होंने रिचर्ड हैडली का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपनी धमाकेदार प्रदर्शन क्षमता का परिचय दिया। इस उपलब्धि ने उन्हें खिलाड़ियों और फैन्स के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *