Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 29 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) जालंधर वेस्ट क्षेत्र में चोरी और लड़ाई-झगड़ों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां बीती रात चोरों ने बब्बर ज्वैलर्स  की दुकान को निशाना बनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात चोर दुकान के अंदर से सोना और चांदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। बाजार के लोगों का कहना है कि अब दुकानदार अपनी दुकानों पर भी सैफ नहीं। अब व्यापारी वर्ग की दुकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है । जिसके कारण व्यापार करने वाले दुकानदार अपने अंदर डर महसूस कर रहे हैं।  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

सारांश :
जालंधर वेस्ट इलाके में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला एक सुनार की दुकान को निशाना बनाए जाने का है, जहां चोरों ने देर रात दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी दहशत है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *