Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

इटावा 05जनवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ): उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक डंपर (ट्रक) की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार पिता और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जसवंत नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमल भाटी ने बताया कि आगरा-इटावा राष्ट्रीय राज मार्ग 19 पर जमुना बाग के निकट रविवार की देर शाम करीब 7:30 बजे विनीत कुमार अपने दो बेटों के साथ मोटर साइकिल से एक कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

भाटी ने बताया कि उधर से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निकटवर्ती सीएचसी अस्पताल जसवंत नगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने फिरोजाबाद के नगला खंडर थाना क्षेत्र के कौरारी खेड़ा निवासी विनीत कुमार (40) एवं उनके दो बेटों मोहित (10) और निशांत (आठ) को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

सारांश:
उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर पिता अपने दो बेटों के साथ सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *