Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

श्री आनंदपुर साहिब, 18 सितंबर 2026 (भारत बाणी ब्यूरो) : पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत हल्का विधायक श्री आनंदपुर साहिब और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज मीढवा अपर से बस को रवाना किया। इस दौरान संगत (श्रद्धालु) यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आई और सरकार के इस विशेष प्रयास के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस का धन्यवाद किया।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह बस श्री अमृतसर साहिब जाएगी। इस तीर्थ यात्रा का सारा खर्च पंजाब सरकार द्वारा उठाया जा रहा है और किसी भी श्रद्धालु से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक अनगिनत श्रद्धालुओं को यह यात्रा करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों की ओर से इस पहल का सहयोग करने के साथ-साथ धन्यवाद भी किया जा रहा है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा कदम है। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध है और लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार काम कर रही है।

सद्‌र बैंस ने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी पंजाब सरकार और हल्का विधायक हरजोत सिंह बैंस का धन्यवाद करते हुए इस पहल की सराहना की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *