Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

13जून: अभिनेत्री से नेता बनीं मंडी सांसद कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक ओर एक्ट्रेस की बंपर जीत तो वहीं दूसरी ओर उनका थप्पड़ कांड चर्चा में है। बीते गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। ये मामला सनसनीखेज बन गया और हर ओर इसी की चर्चा होने लगी। कंगना ने खुद भी इस पर रिएक्टर किया और अपने साथ हुआ पूरा मामला साझा किया। राजनीति से लेकर बॉलीवुड के सितारे इस घटना पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने सीआईएसएफ जवान का पक्ष लिया तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया और हिंसा को गलत ठहराया है। कंगना रनौत के सपोर्ट में कई ऐसे लोग भी आ रहे हैं जिनसे किसी को उम्मीदें नहीं थीं। शबाना आजमी, अध्यन सुमन के बाद अब करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। करण जौहर ने भी इस घटना की निंदा की 

विवादों के बाद भी करण जौहर ने दिया कंगना रनौत का साथ

पिछले सात सालों से कंगना रनौत और मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के बीच जुबानी जंग चल रही है। इसकी शुरुआत तब हुई जब कंगना करण के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचीं और डायरेक्टर को ‘नेपोटिज्म का फ्लैगबियरर’ कहा। तब से लेकर अब तक कई मौकों पर कंगना ने करण जौहर के खिलाफ कई बातें कही हैं। वहीं करण भी कंगना को जवाब देने से पीछे नहीं हटे हैं, लेकिन आज कुछ अलग देखने को मिला है। हाल ही में जब कंगना रनौत पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें सीआईएसएफ की महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मार दिया। अब इस पर करण जौहर ने रिएक्ट किया है। आज करण जौहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए जहां उनसे कंगना के थप्पड़ विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘मैं किसी भी प्रकार की शारीरिक या मौखिक हिंसा का समर्थन या नियंत्रण नहीं करता हूं।’ 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *