Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

18 जून: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और एक्ट्रेस आयशा खान रियेलिटी शो बिग बॉस 17 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। एक्ट्रेस ने रियेलिटी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, लेकिन शो में आते ही उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर जो खुलासे किए, उसने सबको हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने शो में आने के बाद बताया था कि मुनव्वर उन्हें और नाजिला को एक साथ डेट कर रहे थे, इस खुलासे ने घर में मौजूद लोगों और शो के दर्शकों को भौंचक्का कर दिया था। आयशा को पिछले दिनों ही एक म्यूजिक वीडियो में में देखा गया। लेकिन, अब वह एक अलग ही वजह से सुर्खियों में हैं।

इंस्टाग्राम पर यूजर ने आयशा को भेजे अश्लील मैसेज

आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और  अपनी बात खुलकर सामने रखती हैं। अब आयशा ने सोशल मीडिया पर एक यूजर की जमकर क्लास लगाई है। एक्ट्रेस ने खुद को भेजे जा रहे अश्लील मैसेज को लेकर इस यूजर को निशाने पर लिया। ये यूजर अभिनेत्री के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर रहा था। ऐसे में एक्ट्रेस ने मैसेजेस और ट्रोल की आईडी फोटो के साथ स्क्रीनशॉट शेयर करके यूजर को लताड़ लगा दी, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। 

आयशा ने ट्रोल की लगाई क्लास

आयशा खान ने सोशल मीडिया पर ट्रोल को लताड़ लगाते  हुए लिखा- ‘अब समय आ गया है कि हम इन लोगों को सबक सिखाएं। वे हमारे आस-पास हैं, बस हम नहीं जानते कि वे महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं।  क्योंकि, उन्हें लगता है कि उन्हें कोई नहीं देख रहा होता। हैरानी है कि उनके परिवार की महिलाएं उनके आस-पास कैसे सुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे कैसे चलेगा? आपके मन में जो आएगा आप वो कह देंगे। सिर्फ इसलिए कि आपको पता है कि इस पर कोई ध्यान नहीं देगा। किसी को पता नहीं चलेगा कि आप क्या मैसेज भेज रहे हैं।’

आयशा ने अपने पोस्ट में आगे क्या लिखा

आयशा ने आगे लिखा- ‘मुझे पता है कि कुछ शुभचिंतक कहेंगे कि मैं ऐसे लोगों पर ध्यान ना दूं, लेकिन हम बोलेंगे नहीं तो बदलाव कैसे आएगा?’ इसी के साथ आयशा ने यूजर के मैसेज का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री के लिए भेजे भद्दे और अश्लील मैसेजेस देखे जा सकते हैं। 

अभिषेक-आयशा का म्यूजिक वीडियो

वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों आयशा खान अभिषेक कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी थीं। इस गाने को सिंगर परंपरा टंडन ने आवाज दी है और इसके बोल मनन भारद्वाज ने लिखे हैं। वीडियो की शुरुआत अभिषेक कुमार से होती है, जो एक क्रूर राजा के रूप में नजर आते हैं और अपने राज्य में वापस आते हैं। उनके साथ एक लड़की होती है, ये देखकर म्यूजिक वीडियो में अभिषेक की पत्नी के किरदार में नजर आ रहीं आयशा खान टूट जाती हैं। इस म्यूजिक वीडियो को अभिषेक और आयशा के फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *