Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

19जून: प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं अब हॉलीवुड का भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अभिनेत्री बैक टू बैक कई फिल्मों में काम कर रही हैं। लंबे समय से प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं, ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी पति निक जोनास के साथ तो कभी बेटी मालती के साथ प्रियंका तस्वीरें शेयर करती हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े पोस्ट भी शेयर करती हैं। इस बीच प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, ग्लोबल स्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने इसी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग से एक फोटो शेयर की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ये फोटो शेयर की है, जिसमें उनके गले में एक गहरा कट देखा जा सकता है। प्रियंका ने पोस्ट में बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लगी है। प्रियंका की ये फोटो सामने आने के बाद देसी गर्ल के फैंस टेंशन में आ गए हैं।

द ब्लफ के स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान लगी चोट

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ओह मेरी जॉब में पेशेवर खतरा।’ फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में ब्लफ भी लिखा है, जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस को जब ये चोट लगी, वह द ब्लफ के एक स्टंट सीन की शूटिंग कर रही थीं। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो देखकर फैंस प्रियंका से सावधानी बरतने और अपना ख्याल रखने की बात कह रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका घायल हुई हैं। अभिनेत्री इससे पहले ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के दौरान जख्मी हो गई थीं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *