Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 जुलाई 2024 : रूस का दौरा खत्म कर ऑस्ट्रिया पहुंचे  पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध पर पुतिन को फिर संदेश दिया. ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी ने कहा कि उनकी यूक्रेन में संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत हुई है. यह युद्ध का समय नहीं है. समस्या का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता है. पीएम मोदी ने चांसलर नेहमर के साथ बातचीत को सार्थक बताते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही वह ऑस्ट्रिया दौरे पर आए हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि चांसलर नेहमर के साथ उनकी बातचीत बेहद सार्थक रही है. आने वाले दशक के लिए सहयोग का खाका तैयार किया गया है. यह आर्थिक और निवेश तक सीमित नहीं है. इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, इनोवेशन, रिन्यूबल एनर्जी, हाइड्रोजन, वॉटर ऐंड वेस्ट मैंजमेंट, एआई और क्वांटम जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे को जोड़ने का काम किया जाएगा.

भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती मजबूत है: PM मोदी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की और द्विपक्षीय साझेदारी की पूरी क्षमता के दोहन के तरीकों पर चर्चा की. बैठक से पहले मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और मजबूत होगी. मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार शाम मास्को से यहां पहुंचे. विगत 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है.

पीएम मोदी को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’
मोदी को यहां संघीय सचिवालय (फेडरल चांसलरी) में वार्ता से पहले ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. उन्होंने अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए. ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया. मोदी ने मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम के दौरान नेहमर से मुलाकात की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वियना में दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर! ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक निजी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की. दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है. द्विपक्षीय साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने पर चर्चा आगे होगाी.”

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *