Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 10 जुलाई 2024 : जगुआर लैंड रोवर इंडिया की पहली तिमाही में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 1,371 इकाई हो गई। कंपनी की गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में खुदरा बिक्री 1,048 इकाई रही थी। टाटा मोटर्स की कंपनी ने एक बयान में कहा, डिफेंडर तथा रेंज रोवर इवोक दोनों की बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इसमें डिफेंडर खंड में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा। उन्होंने कहा कि रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की कुल ऑर्डर बुक में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन हमारी उम्मीदों के मुताबिक है। हमारी मजबूत बिक्री के साथ-साथ, हमारी ऑर्डर बुक में भी वित्त वर्ष की शुरुआत की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो मांग में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है। हम बाजार में अपनी आपूर्ति को बढ़ाना जारी रखे हुए हैं।” 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *