Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लखनऊ. फरवरी 2006 में रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के पेपर लीक मामले में सुभासपा विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे के खिलाफ लखनऊ की स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. इस मामले में एसटीएफ ने बेदीराम, विपुल दुबे समेत 16 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. कोर्ट ने 26 जुलाई को सभी आरोपियों की हाजिरी तय कराने का आदेश इंस्पेक्टर कृष्णा नगर को दिया है.

कोर्ट ने आरोपी विधायक बेदीराम, दीनदयाल, शिव बहादुर सिंह, संजय श्रीवास्तव और अवधेश सिंह के दाखिल हाजिरी माफी के प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. इसके साथ ही पहले से गैरहाजिर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध भी गैर जमानती वारंट जारी किया. गौरतलब है कि बेदीराम गाजीपुर के जखनिया और विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *