Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जलालाबादः पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में बारिश और अचानक आई बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 250 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार देर शाम यह जानकारी दी। नंगरहार के सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक कुरैशी बडलोन के अनुसार, इस आपदा ने प्रांतीय राजधानी जलालाबाद, सुख रोड जिले और पाकिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के पड़ोसी क्षेत्रों को प्रभावित किया है।

अधिकारी ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सोमवार सुबह कुछ घंटे पहले नंगरहार के पड़ोसी कुनार प्रांत में भी इसी तरह की प्राकृतिक आपदा ने पांच लोगों की जान ले ली। युद्धग्रस्त देश में मई से अब तक भारी बारिश और बाढ़ ने 400 से अधिक लोगों की जान ले ली है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *