Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नेशनल डेस्क: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रैक्टर की टक्कर होने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग वारकरी (भगवान विट्ठल के भक्त) थे जो मुंबई के पास अपने गृहनगर डोंबिवली से आषाढ़ी एकादशी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। उसने बताया कि सोमवार करीब आधी रात को बस ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिर गई।

 पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने संवाददाताओं को बताया कि डोंबिवली से बस में कुल 42 यात्री पंढरपुर जाने के लिए सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि बस अदने गांव के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *