Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

India vs Sri Lanka T20I Series: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में अब ​बहुत कम वक्त बचा है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को होना है, इससे पहले ही श्रीलंका ​क्रिकेट बोर्ड की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है। इतना ही नहीं वानिंदु हसरंगा के कप्तानी छोड़ने के बाद बोर्ड को ये भी फैसला करना था कि सीरीज के लिए नया कप्तान कौन होगा। इस पर भी बोर्ड ने मोहर लगा दी है। सीरीज के लिए टीम इंडिया पहले ही श्रीलंका पहुंच चुकी है। जल्द ही तैयारी भी शुरू हो जाएगी। 

चरित असलंका बने श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए कप्तान 

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस बीच अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए चरिथ असलंका को नया कप्तान बनाया गया है। टीम में पूर्व कप्तान दसुन शनाका और वानिंदु हसरंगा को भी जगह दी गई है। टीम में बोर्ड की ओर से बहुत ज्यादा फेरबदल तो नहीं किए गए हैं, लेकिन कोशिश ये जरूर है कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए। टीम के पूर्व कप्तान और काफी अनुभव रखने वाले खिलाड़ी एंजिलो मैथ्यूज को जगह नहीं दी गई है। हालांकि इसका कारण क्या है, ये साफ नहीं है। 

चरित असलंका ने जीता था लंका प्रीमियर लीग का खिताब 

चरित असलंका टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के उपकप्तान थे। जब वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया, उसके बाद ही संभावना जताई जा रही थी कि वे टीम के नए कप्तान हो सकते हैं, अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है। खास बात ये भी है कि चरित असलंका की कप्तानी में हाल ही में जाफना किंग्स ने लंका ​प्रीमियर लीग यानी एलपीएल का खिताब अपने नाम किया था, उसके बाद उनके कप्तानी बनने की संभावना और भी ज्यादा हो गई थी। अब देखना होगा कि भारत के खिलाफ जब टीम मैदान में उतरेगी तो कैसा प्रदर्शन करती है। 

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: चरिथ असलांका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल  परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *