Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 26 जुलाई 2024 : मोहाली के गांव कुंबड़ा में डायरिया का मामला सामने आने के बाद चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह के मुताबिक  चंडीगढ़ के मोहाली बॉर्डर के आसपास के इलाकों में एहतियात के तहत स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा है कि किसी भी मामले को नजरअंदाज या हल्के में नहीं लेना चाहिए। पिछले महीने पंचकुला में डायरिया के मामले सामने आए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए 2 महीनों से अभियान शुरू किया गया था। सिविल अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में कर्मचारियों को पहले से ही प्रशिक्षित किया जा रहा है। पाइपों में पानी का रिसाव और सीवेज का गंदा पानी भी डायरिया और अन्य जल-जनित बीमारियों का कारण है।

दवाइयां ओ.आर.एस. पैकेटों और जिंक गोलियों की पर्याप्त आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। विभाग ने ओ.आर.एस. और जिंक की गोलियों, सिरप के पैकेजों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की। साथ ही कार्यकर्ताओं से जरूरत पड़ने पर वितरण करने को भी कहा गया है। स्टाफ को डायरिया रोधी व्यवस्था के बारे में पहले ही पता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *