Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 05 अगस्त 2024 :  हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश पंजाब में तबाही मचा सकती है। दरअसल, पहाड़ी राज्य में लगातार बारिश के कारण घग्गर दरिया के पानी का स्तर बढ़ने लगा है, जिससे आस-पास का इलाका खतरे में है। 

जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में घग्गर दरिया में 6.5 फुट पानी बढ़ा है। संगरूर के खनौरी में कल 726 फुट और सुबह 7 बजे पानी का स्तर 732.5 फुट हो गया है, जो लगातार बढ़ रहा है। उधर, डिप्टी कमिश्नर संगरूर और एस.एस.पी. संगरू ने मौके पर आकर घग्गर दरिया का जायजा लेते हुए इलाके के लोगों से बातचीत भी की है। वहीं किसी तरह के खतरे से निपटने के लिए गोताखोरों की टीमों और जे.सी.बी. की मशीनें प्रशासन द्वारा तैयारी रखी गई है। 

बता दें कि मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और आंधी का यैलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल पिछले में पिछले 5 दिनों में बादल फटने, अचानक बाझड आने और भूस्खलन की घटनाओं के कारण हिमाचल प्रदेश के कुल 87 सड़कें बंद है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *