Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

फतेहगढ़ साहिब 23 अगस्त 2024 : लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में आज सुबह गोमांस से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। इस मामले में सुनवाई न होने पर गौभक्तों ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौभक्त मंडी गोबिंदगढ़ थाने के सभी स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार के नेतृत्व में श्री हिंदू तख्त और गौ रक्षा दल द्वारा सांझे ऑपरेशन के तहत गौ मांस से भरे जम्मू-कश्मीर के ट्रक को मंडी गोबिंदगढ़ डी.मार्ट नजदीक पकड़ा। इसमें करीब 5 टन गौ मांस है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई पर 2 घंटे तक सुनवाई ना होने पर उनके द्वारा नैश्नल हाईवे बंद कर दिया गया है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *