Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 26 अगस्त 2024 . आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम की कमान एलिसा हिली के हाथों में होगी. अक्टूबर में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. पहले इसकी मेजबानी बांग्लादेश को करना था लेकिन अब इसे यूएई में कराया जाना है. राजनितिक उथल पुथल की वजह से इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया.

इस साल 3 से 20 अक्टूबर के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है. 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पांव की चोट से उबर चुकी तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को सोमवार को महिला टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया. अनुभवी स्पिनर जेस जोनासेन मौजूदा चैंपियन की टीम में जगह बनाने में असफल रही. पैर की चोट के कारण मार्च में बांग्लादेश दौरे से हटने वाली ब्राउन अब पूरी तरह से फिट हैं. उनके अलावा एक अन्य तेज गेंदबाज तायला व्लामिनक को भी टीम में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया की निगाह लगातार चौथे टी20 खिताब जीतने पर है. उसकी टीम की अगुवाई एलिसा हीली करेंगी, जबकि तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में ताहलिया मैकग्रा उपकप्तान की भूमिका निभाएगी. फ्लेगलर ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जबकि एलिसा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम की बागडोर संभालेगी. इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करना निश्चित तौर पर उनके लिए रोमांचक होगा.’’

6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की धाक है. अब तक सबसे ज्यादा 6 बार इस टीम ने ट्रॉफी को जीता है. साल 2010 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप जीता था. इसके बाद 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 में भी इस ट्रॉफी को जीता. मौजूदा चैंपियन का इरादा इसे एक बार फिर से अपने नाम करने का होगा.

टी20 महिला विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
एलिसा हिली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, एलाना किंग, फोबी लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, टेयला व्लामिन्क

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *