Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 26 अगस्त 2024 . बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘युध्रा’ को लेकर सुर्खियों हैं. इस फिल्म में एक्टर के साथ मालविका मोहनन नजर आएंगी. फैंस बेसब्री से इस मूवी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने ‘युध्रा’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म के नए पोस्टर्स की झलक भी दिखाई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.

सोलो पोस्टर में सिद्धांत चतुर्वेदी खून से लथपथ, एनर्जी और डिटरमिनेशन से भरपूर नजर आ रहे हैं. उनके इंटेंस लुक से पता चलता है कि ‘युध्रा’ में बहुत सारा जबरदस्त एक्शन होने वाला है. दूसरे पोस्टर में सिद्धांत और मालविका मोहनन को एक साथ दिखाया गया है. दोनों ही इंटेंस और एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. बड़े पर्दे पर पहली बार बनी सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की दमदार केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

फिल्म के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने ली ट्रेनिंग
एक्टर-थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने खास तैयारी की है. अपने किरदार के लिए उन्होंने MMA, किकबॉक्सिंग और जिउ-जित्सु की कड़ी ट्रेनिंग ली है. खास बात है कि वह पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे. सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘युध्रा’ मालविका मोहनन की पहली हिंदी फिल्म है. हाल ही में फिल्म ‘तंगलान’ रिलीज हुई है, जिसमें मालविका मोहनन ने चियान विक्रम के साथ काम किया है.

इस दिन रिलीज होगी ‘युध्रा’ फिल्म
सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म ‘युध्रा’ के डायरेक्शन का जिम्मा रवि उयदवार ने उठाया है. वह श्रीदेवी की ‘मॉम’ जैसी मूवी को बनाने के लिए जाने जाते हैं. ‘युध्रा’ एक्सेल एंटरटेनटमेंट के बैनर तले बनी है. साल 2024 में प्रोडक्शन हाउस की ‘मडगांव एक्सप्रेस’ फिल्म, ‘मिर्जापुर 3’ सीरीज और ‘एंग्री यंग मेन’ (डाक्यू सीरीज) रिलीज हुई हैं. रवि उदयवार के निर्देशन में बनी ‘युध्रा’ फिल्म 20 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *