Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 29 अगस्त 2024 : आज 43 साल पहले एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें 4 सुपरस्टार दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था. उस फिल्म का नाम था ‘क्रांति’.

विकिपीडिया के अनुसार, फिल्म ‘क्रांति’ को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि यह 67 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चली थी और 96 दिनों तक हाउसफुल रही थी. दर्शकों ने इस फिल्म पर जमकर अपना प्यार लुटाया था.

बता दें, 80 के दशक में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज अभिनेताओं की इंडस्ट्री में एक अलग पहचान थी और जब ये चारों सुपरस्टार एक साथ ‘क्रांति’ में नजर आए थे, तो सिनेमाघरों में लोग झूम उठे थे. यह साल 1981 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

6 फरवरी 1981 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रांति’ एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्माण और निर्देशन मनोज कुमार ने खुद किया था, इसकी कहानी और पटकथा सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई थी और इस फिल्म में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ हेमा मालिनी और परवीन बॉबी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई थीं.

इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और देखते ही देखते यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में छा गई थी. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभघ 3.1 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 16 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

बता दें, इस फिल्म के जरिए दिलीप कुमार की 4 साल के बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी हुई थी. यह उस समय की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक थी. इतना ही नहीं, ‘क्रांति’ भारत में अब तक देखी गई सबसे बड़ी देशभक्तिपूर्ण हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है.

अपनी रिलीज के समय यह शोले (1975) के बाद दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी. बता दें, इस फिल्म की के आगे साल 1981 में अमिताभ बच्चन की ‘नसीब’ और ‘लावारिस’ भी पीछे रह गई थी. यहां तक की धर्मेंद्र की फिल्म ‘कातिलों के कातिल’ पर भी ‘क्रांति’ भारी पड़ गई थी.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *