Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Gold silver price today 29 अगस्त 2024 : सोने चांदी के वायदा भाव में बुधवार को आई गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 137 रुपये की तेजी के साथ 71,880 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 171 रुपये की तेजी के साथ 71,914 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,950 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,877 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 422 रुपये की तेजी के साथ 84,399 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 425 रुपये की तेजी के साथ 84,402 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,499 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,350 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी सुस्त शुरुआत के बाद चमकी, सोना भी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ, जबकि चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए। Comex पर सोना 2,539.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,537.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,549.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.11 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.20 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 29.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *