Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 30 अगस्त 2024 : जालंधर में सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ती स्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जालंधर स्थित एक निजी स्कूल की टीचर छात्रा को फीस के लिए बार-बार कहकर परेशान कर रही थी और इसके अलावा धमकियां भी दे रही थीं जिसके चलते छात्रा ने मजबूर होकर खौफनाक कदम उठा लिया। मामला रैनक बाजार के नजदीक कोट बहादुर खां का है।

टीचर के फीस के लिए बार-बार बेइज्जती करने के चलते वह स्कूल भी नहीं जा रही थी। यह भी सामने आया है कि छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले अपने स्कूल के दोस्त के साथ फोन पर चैटिंग की थी। इस उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की का फोन कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *