Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 02 सितम्बर 2024 : एक बड़ी खबर सामने आई है. मशहूर सिंगर के कनाडा स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई है. सुरक्षा एजेंसियां फायरिंग के वीडियो की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक फायरिंग करने वाले हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है. कनाडा में हुई फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मशहूर सिंगर एपी ढिल्लो के बंगले पर यह फायरिंग हुई है. कुछ महीने पहले सलमान खान के घर के बाहर भी इसी तरह की फायरिंग हुई थी.

मशहूर सिंगर के घर के बाहर फायरिंग की घटना के अलावा कनाडा में एक और जगह फायरिंग हुई है. फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई-रोहित गोदारा गैंग ने ली है. पोस्ट में लिखा है कि 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगहों पर हमने फायरिंग करवाई है, जिसमें एक विक्टोरिया आईलैंड और वुडब्रिज टोरंटो है, जिसकी जिमेदारी हम लेते है- रोहित गोदारा, लॉरेश विश्नोई.

सलमान खान से एपी ढिल्लो के रिश्ते का जिक्र
पोस्ट में सलमान खान के साथ एपी ढिल्लो के रिश्ते का जिक्र है. एपी ढिल्लो कनाडा के मशहूर सिंगर हैं, जिनका विक्टोरिया आईलैंड में घर है. पोस्ट में एपी ढिल्लो को संबोधित करते हुए लिखा है कि तुम अंडरवर्ल्ड लाइफ की कॉपी करते हो. असल में हम वो लाइफ जी रहे हैं. अपनी औकात में रहो, वरना कुत्ते की मौत मरोगे.

गिप्पी ग्रेवाल के घर पर भी हुई थी फायरिंग
सुरक्षा एजेंसियां इस पोस्ट और फायरिंग से जुड़े तथ्यों की जांच में जुट गई है. इसके पहले भी गोल्डी लॉरेंस गैंग ने गिप्पी ग्रेवाल के विदेश में स्थित घर पर भी कुछ महीने पहले फायरिंग की थी. कनाडा पुलिस ने फिलहाल न अपनी बेबसाइट पर या न ही आधिकारिक तौर पर घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *