Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 03 सितम्बर 2024 : राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा कल अपने उत्तराधिकारी का ऐलान किया गया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। इस बीच राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और उनके घोषित उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल की एक साथ अ पहली तस्वीर सामने आई है।

इसके साथ ही डेरा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के वर्तमान संत सतगुरु हैं। उत्तराधिकारी की घोषणा के बाद फैली अफवाहों का खंडन करते हुए डेरा ने एक और बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की कि बाबा जी का स्वास्थ्य अच्छा है और वह पहले की तरह सत्संग और नाम दान देते रहेंगे।

डेरा के अनुसार, हजूर जसदीप सिंह गिल को 2 सितंबर, 2024 से सभी राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसायटियों का संरक्षक मनोनीत किया है। हजूर जसदीप गिल भविष्य में RSSB के संत सतगुरु होंगे और उसके बाद संगत को नाम दान देने का अधिकार होगा। तब तक वह बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ सत्संगों में हाजिरी भरते रहेंगे। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *