मुंबई 09 सितम्बर 2024 . शिल्पा शेट्टी ने रविवार को धूमधाम से ‘गणपति बप्पा’ का विसर्जन किया. इस मौके पर उनके पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ शमिता शेट्टी भी ढोल और गानों पर नाचते दिखे. विसर्जन से पहले पूरी फैमिली ने एक-एक कर बप्पा से विश मांगी की. इसके बाद, शिल्पा ने एक और वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा को भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है. शिल्पा ने यह वीडियो खास मौके पर डाला है. आज उनके पति यानी राज का 48 साल के हो गए हैं. शिल्पा ने वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा है.
शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें राज कुंद्रा को साली शमिता शेट्टी के साथ फ्लोर पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. बाकी लोग उन्हें चीयर कर रहे हैं. शिल्पा ने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अब तक का सबसे अच्छा भांगड़ा डांसर. मेरे सॉलमैट, पूरी जिंदगी ऐसे ही नाचते, मुस्कुराते रहो. हैप्पी बर्थडे माय कूकी. आप जितना प्यार करते हैं, उससे ज्यादा प्यार करती हूं. तुम जानते ही हो.”
राज कुंद्रा ने शिल्पा की पोस्ट किया कमेंट
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पोस्ट पर राज कुंद्रा ने पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार जताया है. उन्होंने कमेंट में लिखा, “थैंक्यू माय सॉलमेट.. आभारी हूं.” राज ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी अपने कैप्शन में शामिल किया. शिल्पा ने नवंबर 2009 में बिजनेसमैन राज से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं- बेटा वियान और बेटी समीशा
शिल्पा शेट्टी की फिल्में
शिल्पा शेट्टी ने आखिरी बार रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में तारा की भूमिका निभाई थी. इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में थे. वह अगली बार कन्नड़ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ में सत्यवती अग्निहोत्री के रूप में नजर आएंगी. फिल्म में ध्रुव सरजा, रेशमा नानैया, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, जिशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही और संजय दत्त हैं.
