नई दिल्ली 09 सितम्बर 2024 . तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की (Thalapathy Vijay) ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसकी कमाई की रफ्तार तेज हो गई है. वीकेंड पर फिल्म का शानदार बिजनेस हुआ है. ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने रविवार को छप्परफाड़ कलेक्शन किया है. शनिवार को ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है. जानिए देशभर में ‘गोट’ की अब तक टोटल कितनी कमाई हो चुकी है.

गुरुवार को ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का खाता 44 करोड़ रुपये से खुला था. दूसरे दिन फिल्म की 25.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया. तीसरे दिन यानी शनिवार को ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने 33.5 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है. सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म ने देशभर में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया था.

देशभर में गोट ने कर ली बंपर कमाई
अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने रविवार को देशभर में 34.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वैसे ये फाइनल आंकड़े नही हैं. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. इस तरह ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने अब तक देशभर में सभी भाषाओं में 137.2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के तमिल वर्जन ने 121 करोड़, तेलुगु 7.85 करोड़ और हिंदी वर्जन ने 9.3 करोड़ का बिजनेस किया है.

भारी-भरकम बजट में बनी है ‘गोट’
बता दें कि ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. वहीं, थलापति विजय ने मूवी में काम करने के लिए 200 करोड़ रुपये की फीस वसूली है. फिल्म के डायरेक्टर वेंकट प्रभु हैं. ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में थलापति विजय ने डबल रोल निभाया है. वह मूवी में पिता और बेटे की भूमिका में हैं. उनके अलावा प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, अजमल अमीर, वैभव, लैला, मोहन, अरविंद आकाश, अजय राज, मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *