Stock Market Closing Today 09 सितम्बर 2024 : पिछले कारोबारी दिन की भारी गिरावट के बाद आज यानी सोमवार को शेयर बाजार में फिर से रौनक देखने को मिली। शुक्रवार को शेयर बाजार में सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली थी, तो वहीं आज बैंक और FMCG के दम पर शेयर बाजार ने फिर से उड़ान भरी। आज BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 0.46% या 375.61 अंकों की बढ़त के साथ 81,559.54 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, NSE का बेंचमार्क निफ्टी-50 0.38% या 94.55 अंकों की तेजी के साथ 24,946.70 के लेवल पर बंद हुआ।
