Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 20 सितम्बरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान शुक्रवार को राजस्व हलका गाँव जस्सियां, ज़िला लुधियाना में तैनात पटवारी अनिल नरूला को 25000 रिश्वत की माँग करने और लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को मेजर सिंह निवासी न्यू अमर नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त मुलजिम ने उसकी पैतृक ज़मीन के इंतकाल का 25 सालों का राजस्व रिकार्ड देने के बदले 25,000 रुपए की माँग की थी। इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद आर्थिक अपराध शाखा ( ईओडबल्यू) लुधियाना यूनिट की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना ई. ओ. डब्ल्यू. लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिम को कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे कार्यवाही जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *