Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 25 सितम्बर 2024 : लगातार तीसरे दिन शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 27 डिग्री दर्ज हुआ।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि दो दिन बदल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। केंद्र के मुताबिक कुछ दिन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। केंद्र ने 27, 28 और 29 सितम्बर को बारिश के आसार जताए हैं। केंद्र के मुताबिक हवा में नमी होने बावजूद तेज धूप होने के कारण उमस बढ़ रही है। तापमान में इजाफा हो रहा है।

बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वीरवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को गरज के साथ बारिश के आसार है। दिन का पारा 35, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *