Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 30 सितम्बर 2024 . सुपरस्टार सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ टीवी की दुनिया में बहुत पॉपुलर है. इस शो की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अब इसका 18वां सीजन टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. पिछले कुछ दिनों से सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं. इस बीच शो की पहली कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो गया है. वह कोई और नहीं बल्कि टीवी स्टार निया शर्मा हैं.

‘बिग बॉस 18’ में निया शर्मा कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी. यह खुलासा रोहित शेट्टी ने किया है. दरअसल, रविवार को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का फिनाले एपिसोड था, जिसमें निया शर्मा ने भी शिरकत की थी. इस दौरान रोहित शेट्टी ने बताया कि निया बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. उन्होंने जैसे ही ये बात बताई, तो शो में मौजूद अन्य सभी सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देने लगे.

कई बार मिला ‘बिग बॉस’ का ऑफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निया शर्मा को इससे पहले भी कई बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में जाने का ऑफर मिला है, लेकिन वह हमेशा मना कर दिया करती थीं. हो सकता है कि इस बार निया शर्मा ने शो में पार्टिसिपेट करने का मन बना लिया हो. निया शर्मा हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो में नजर आई थीं.

6 अक्टूबर से होगा ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 से होगा. वह तीसरे सीजन से शो को लगातार होस्ट कर रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी शो को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. वैसे मेकर्स ने ऑफिशियली कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है. निया शर्मा के अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स के नामों के की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि शिल्पा शिरोडकर, दिग्विजय सिंह राठी, शोएब इब्राहिम, न्यारा बनर्जी, मुस्कान बामने, चाहत पांडे और शहजादा धामी ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बन सकते हैं.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *