Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Gold-Silver Price Today, October 11: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 75,750 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 90,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव चमके

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 363 रुपये की तेजी के साथ 75,660 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 433 रुपये की तेजी के साथ 75,730 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,776 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,660 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 76,630 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 288 रुपये की तेजी के साथ 90,592 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 469 रुपये की तेजी के साथ 90,773 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 90,887 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 90,592 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोने चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,647.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,639.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,659.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.37 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 31.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *