Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर बाजार का कामकाज बढ़त के साथ हुआ. सेंसेक्स 4 अंकों की बढ़त के साथ 81155 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 17 अंकों की बढ़ोतरी के बाद 24799 के लेवल पर ओपन हुआ. हालांकि कारोबार के शुरुआती सत्र में ही शेयर बाजार नीचे गिर गया है. दिन आखिरी सत्र में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ व्यापार कर रहे थे. इसी बीच, लंच बॉक्स जैसे घरेलू प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी Sabrimala Industries के शेयरों में अपर सर्किट लगा है.

30 दिन पैसा डबल

Sabrimala Industries के शेयर अपने पिछले बंद 24.70 रुपये से 5 फीसदी बढ़कर 25.93 रुपये के लेवल पर ब्लाक हो गए हैं. इस Penny Stock में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपर सर्किट लग रहा है. बीते पांच दिनों में इसने 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि एक महीने में निवेशकों का पैसा दो गुना से भी ज्यादा कर दिया है. सबरीमाला इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर बीते 30 दिनों में 125 प्रतिशत से भी अधिक का रिटर्न दिए हैं, जो निवेशकों के लिए किसी भी लॉट्री से कम नहीं है.

1 साल में 400 फीसदी बढ़ोतरी

6 महीने की बात करें तो, इस पेनी स्टॉक ने अपने इंवेस्टर्स को 145 फीसदी का मुनाफा कराए हैं, जबकि एक साल की अवधि में 1 लाख रुपये को 5 लाख रुपये बना दिए हैं. यानी निवेशकों को 400 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है. इस स्टॉक ने आज ही 25.93 के भाव पर पहुंचकर अपना 52 वीक हाई छुए हैं, जबकि 5.13 रुपये के लेवल पर 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर को छुए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *