Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अंतरराष्ट्रीय डेस्क 28 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो )-अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेवानिवृत्त जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है।

ट्रंप ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जनरल कीथ केलॉग को राष्ट्रपति का सहायक और रूस-यूक्रेन मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त किया गया है।”

ट्रंप ने आगे कहा, “कीथ का सैन्य और व्यावसायिक करियर बेहद शानदार रहा है। वह शुरू से ही मेरे साथ रहे हैं। हम मिलकर अमेरिका और पूरी दुनिया को फिर से सुरक्षित बनाएंगे!”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *