Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

फिरोजपुर 9 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) –: भारत चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मुख्य चुनाव अफसर पंजाब द्वारा राष्ट्रीय वोटर दिवस संबंधी पंजाब इलेक्शन क्विज 2025 करवाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य इस कार्यक्रम में मतदाताओं को शामिल करके उन्हें शिक्षित करना तथा उनमें जागरूकता पैदा करना है ।

यह जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा ने बताया कि पंजाब इलेक्शन क्विज 2025 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है जो 17 जनवरी 2025 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब इलेक्शन क्विज 2025 के राज्य स्तरीय मुकाबलो में पहले स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को विंडो लैपटॉप, दूसरे नंबर पर आने वाले प्रतियोगी को एंड्रॉयड टैबलेट और तीसरे स्थान वाले को स्मार्ट वॉच इनाम के तौर पर दी जाएगी ।

उन्होंने बताया कि यह मुकाबले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से करवाए जा रहे हैं और ऑनलाइन इलेक्शन क्विज मुकाबला 19 जनवरी 2025 को और राज्य स्तरीय ऑफलाइन मुकाबला 24 जनवरी 2025 को होगा।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *