Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

26 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – पाकिस्तानी परिवार ने सनातनी परंपरा में हल्दी समारोह मानाय. हां, आपने यह सही सुना. पाकिस्तान में हल्दी समारोह सनातनी परंपरा में आयोजित किया गया. इसमें मराठी शैली ज्यादा हावी थी. इससे पहले पाकिस्तान में वड़ा पाव बेचने वाले एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद एक वीडियो भी सामने आया जिसमें पाकिस्तान में गणेशोत्सव और नवरात्रि को उत्साह के साथ मनाया जाता हुआ दिखाया गया.

पाकिस्तान में बसे मराठी परिवार आज भी अपनी मूल हिंदू परंपराओं को संरक्षित रखे हुए हैं. एक और वीडियो सामने आया है जो इसे परंपरा को निभा रहे लोगों का है. इस दिल छू लेने वाले वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया है. हाल ही में एक परिवार ने अपने हल्दी समारोह का एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो इस समय वायरल हो रहा है. इसे हजारों लाइक और कमेंट्स मिले हैं.

पाकिस्तानी परिवार की महाराष्ट्रीयन शैली की हल्दी रस्म
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theamarparkash और sush.parkash नाम के परिवार ने पोस्ट किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपल हल्दी समारोह को बड़े उत्साह और खुशी के साथ मना रहा है. उनके मित्र और परिवार भी समारोह में उपस्थित हैं. हल्द का उत्सव पारंपरिक सनातनी मराठी शैली में मनाया जा रहा है.

इसमें दुल्हन हरे रंग की चूड़ी और पारंपरिक मराठी आभूषण पहने हुए है. दूल्हे ने सफेद कुर्ता पहना हुआ है. दूल्हा-दुल्हन पहले एक मराठी गाने पर नाचते नजर आते हैं. इसके बाद दुल्हन को पीले रंग की साड़ी पहनाई जाती है और फिर महिलाएं पारंपरिक रूप से उसका हल्दी से अभिषेक करती हैं. दुल्हन के माथे पर कुन्का लगाया जाता है और उस पर चावल छिड़का जाता है. उसे सिर पर पारंपरिक तरीके से घूंघट दिया जाता है. इसके बाद पति-पत्नी एक-दूसरे को हल्दी लगाते हैं और नाचते नजर आते हैं. यह पूरा समारोह उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *