Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
Samwad 2025

15 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो):  17 अप्रैल से लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजने जा रहा है। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं होंगी। इस दौरान देश-प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। पहले दिन कीर्ति चक्र से सम्मानित बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्रनाथ धर दुबे शौर्य और पराक्रम की कहानियां साझा करेंगे। 

सारांश:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोलजित इस कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को लखनऊ के गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *