नई दिल्ली 06 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : 20 जून से भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत होनी है. टीम के रवाना होने से पहले गुरुवार की शाम यानी 5 जून को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए. गंभीर हमेशा की तरह काफी मुखर दिखे. चलिए आपको प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गौतम गंभीर के पांच बड़े बयान बताते हैं.

बुमराह की जगह लेना मुश्किल
बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इतना तो तय है कि वह पूरे पांच टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. लेकिन गंभीर ने ये स्पष्ट नहीं किया कि बुमराह पांच में से कौन से तीन में उपलब्ध रहेंगे, हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के दौरान इस दिग्गज गेंदबाज तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभालने के लिए गेंदबाजी इकाई में प्रतिभा की कमी नहीं है.

हमारे पास कई टैलेंटेंड गेंदबाज
भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इस दौरे के लिए टीम की घोषणा के दौरान बताया था कि मेडिकल टीम से मिले परामर्श के अनुसार 31 वर्षीय बुमराह सभी पांच टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे. गंभीर ने कहा, ‘मैंने पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कहा था कि इससे किसी और को खुद को साबित करने का मौका मिलता है और हमारे पास पर्याप्त प्रतिभा है. मुझे पता है कि वह एक बेहतरीन गेंदबाज है, लेकिन हमारे पास टीम में प्रतिभाशाली गेंदबाजों की कमी नहीं है.’

टीम जीते या हारे, मै हमेशा दबाव में रहता हूं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने उस वक्त हर किसी को चौंका दिया, जब उन्होंने ये कहा कि टीम जीते या हारे, मैं हमेशा दबाव में रहता हूं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा दबाव में रहता हूं, चाहे हमें नतीजा मिले या नहीं. मैं न्यूजीलैंड सीरीज के बाद भी दबाव में था. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भी ये सवाल पूछते तो यही कहता, ‘हां, मैं दबाव में हूं’. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी मैं दबाव में हूं क्योंकि बतौर कोच आप हमेशा रिजल्ट चाहते हैं.’

मैं 2007 में भी नहीं चाहता था रोड शो
गौतम गंभीर ने आरसीबी की आईपीएल खिताबी जीत के समारोह के आयोजन में शामिल लोगों की कड़ी आलोचना की. इस समारोह के दौरान मची भगदड़ के कारण 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी. कोलकाता में दो आईपीएल खिताब जीतने वाले समारोहों और भारत के 2007 टी-20 विश्व कप जीतने के अभियान का हिस्सा रहे गंभीर ने सभी से ‘जिम्मेदार नागरिक’ बनने और लोगों के इसके लिए तैयार नहीं होने की स्थिति में ऐसे समारोह का आयोजन नहीं करने का आग्रह किया.

हम बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनेंगे
गौतम गंभीर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनने के लिए तैयार है, जो हमें परिणाम दे सके. जो हमें जीता सके. चाहे वह स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हो या पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर. टेस्ट मैच केवल 20 विकेट लेकर ही जीते जा सकते हैं. हम एक या दो टेस्ट मैच के प्रदर्शन के आधार पर किसी का आकलन नहीं करेंगे.

सारांश:
टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे से पहले मीडिया से बातचीत में 5 बड़े बयान दिए। उन्होंने कहा कि वो खुद पर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं करते। प्लेइंग XI के चयन में पारदर्शिता की बात कही और बुमराह को टीम की सबसे बड़ी ताकत बताया। गंभीर ने टीम वर्क और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को जीत की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि भारत को अब सिर्फ जीत नहीं, दबदबे के साथ जीतना है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *