Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 07 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : शेफाली जरीवाला के अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है. उन्हें कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें बेलव्यू मल्टीस्पेश्यलिटी क्लिनिक ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक्ट्रेस के निधन की खबर आग की तरह फैली, तो तमाम अफवाहों और संदेहों के बीच दुखी फैंस उन्हें ट्रिब्यूट देने लगे. इस बीच, एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसे कॉन्टेंट क्रिएटर निखिल सैनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.

वीडियो में कॉन्टेंट क्रिएटर बता रहे हैं कि मेडिकल इमरजेंसी में समय पर सही हस्तक्षेप खासकर दिल के मामले में किसी की जान बचा सकती है. उन्होंने एक बेसिक किट का जिक्र किया, जिसे ‘राम किट’ कहते हैं. उन्होंने बताया कि इसे तब इस्तेमाल कर सकते हैं, जब किसी में हार्ट अटैक के लक्षण या छाती में गंभीर दिक्कत के लक्षण नजर आते हैं. निखिल सैनी ने बताया कि यह किट उत्तर प्रदेश के कानपुर में लक्ष्मीपत सिंघानिया इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नीरज कुमार ने तैयार की है. डॉक्टर के अनुसार, किट की कीमत सिर्फ 7 रुपये है, जिसमें तीन दवाइयां होती हैं. पहली है- सोर्बिट्रेट, जिसे जीभ के नीचे रखा जाता है. दूसरी दवा है- रोसुवसटाटिन, जिसे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. तीसरा- इकोस्प्रिन की दो टैबलेट.

कॉन्टेंट क्रिएटर ने बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में इन दवाओं का कैसे इस्तेमाल किया जाता है, ताकि शुरुआती आराम मिल सके. वे कहते हैं, ‘अगर किसी शख्स को हार्ट अटैक आ जाता है या लंबे समय तक उसकी छाती में दर्द रहता है, तो ऐसी स्थिति में राम किट दी जाती है. यह मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी स्थिति को नियंत्रण में रखता है.’ वीडियो पर लाखों में व्यूज आ चुके हैं, जिसने ऑनलाइन बहस को जन्म दे दिया है. कई लोग वीडियो पर कमेंट करके बता रहे हैं कि शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था, न कि हार्ट अटैक. वे सवाल कर रहे हैं कि ऐसी स्थिति में वे दवाएं काम करेंगी, जिनका जिक्र वीडियो में किया गया है. एक यूजर कहता है, ‘प्लीज लोगों को गलत चीजें मत बताओ, क्योंकि हर किसी को लगता है कि इंस्टाग्राम सीखने की बेहतरीन जगह है. पहले हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बीच अंतर को समझ लीजिए.’

सारांश:
‘राम किट’ एक मेडिकल इमरजेंसी किट होती है, जो कार्डियक अरेस्ट या अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के लिए इस्तेमाल की जाती है। हाल ही में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर चर्चा है कि अगर समय पर ‘राम किट’ उपलब्ध होती, तो उनकी जान बच सकती थी। यह किट जीवन रक्षक उपकरणों और दवाओं से लैस होती है, जो संकट की घड़ी में अहम भूमिका निभा सकती है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *