Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो )  रियालिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ धीरे-धीरे अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है. जैसे-जैसे यह अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में कंटेस्टेंट के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है.. इसे कम करने के लिए कंटेस्टेंट कीकू शारदा ने ज्योतिषी बनकर शो के टॉवर में प्रवेश किया. कीकू शारदा ने अपनी कमाल की कॉमेडी से इस रियलिटी शो में कॉमेडी का तड़का लगाने की भरपूर कोशिश करते दिखाई दिए.

कीकू शारदा ने कहा, “वैसे आप लोग सोच रहे होंगे, मैं कौन हूं और कहां से आया हूं? मैं मुलुंड का विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषी और टैरो कार्ड रीडर, भविष्यवाणी कपूर हूं!” कीकू शारदा ने ज्योतिषी का रूप धारण कर सबकी भविष्यवाणी की, जिससे टावर में हंसी की लहर दौड़ गई.

कीकू शारदा ने धनश्री की ली चुटकी

इसके लेटेस्ट एपिसोड में शो के होस्ट अश्नीर ग्रोवर के रेड रूम में पहुंचे और उन्होंने अरबाज और धनश्री को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया. अश्नीर ने सभी रूलर्स को, खासकर अरबाज को, टिकट टू फिनाले जीतने के लिए बधाई दी.

अरबाज ने उस पल को याद करते हुए कहा, ‘आपने भी देखा होगा, मैं पूरे गेम में डरा नहीं हूं, बिंदास खेल रहा था, लेकिन उस दिन मैं डरा हुआ था कि फिनाले के इतने पास आकर कहीं बाहर न हो जाऊं.’

अश्नीर ग्रोवर ने हंसते हुए कहा, ‘डरना भी चाहिए! उस दिन जो निक्की आकर बम फोड़कर गई थी, मुझे लगा तुम्हारा और धनश्री का गेम तो वही खत्म हो जाएगा. वो बहुत बोलती है. मुझे तो लगा मेरी पत्नी ही बस मुझे सुनाती है.’

सारांश:
‘राइज एंड फॉल’ के मंच पर अभिनेता किकू शारदा ने ज्योतिष का रोल निभाया और धनश्री के भविष्य के बारे में एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की। उनके इस अंदाज ने सबको हैरान कर दिया और दर्शकों के होश उड़ा दिए।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *