Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

14 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिर में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द और शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण शामिल हैं। अगर आपने अपने डाइट प्लान पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको डेंगू से पूरी तरह से रिकवर होने में अच्छा खासा समय लग सकता है। क्या आप इस सवाल का सही जवाब जानते हैं कि आपको डेंगू में चावल का सेवन करना चाहिए या फिर नहीं?

लाइट होना चाहिए मरीज का डाइट प्लान

न्यूट्रीडाइट क्लीनिक की डाइटीशियन प्रीति सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों को अपना डाइट प्लान लाइट रखना चाहिए। डेंगू में दोपहर के समय थोड़ी मात्रा में चावल का सेवन किया जा सकता है। लिमिट में राइस कंज्यूम करके कमजोरी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि, डाइटीशियन के मुताबिक आपको रात के समय चावल नहीं खाने चाहिए।

डेंगू में क्या-क्या खाना चाहिए?

डेंगू में पपीते की पत्तियों के रस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आप पपीते की पत्तियों के रस के साथ-साथ पपीता भी खा सकते हैं। लेकिन आपको शाम के समय पपीता नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अंडे के येलो पार्ट को हटा दीजिए और एग वाइट को कंज्यूम कर लीजिए।

फायदेमंद साबित होगा पोषक तत्वों से भरपूर दही

डेंगू के पेशेंट्स को दही खाने की सलाह भी दी जाती है। दही बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में असरदार साबित हो सकता है। रात में दही न खाएं, दिन में ही लिमिटेड मात्रा में दही का सेवन करें। इसके अलावा अगर आप डेंगू से जल्दी रिकवर होना चाहते हैं, तो आप खिचड़ी को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। आप डेंगू में बकरी के दूध को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

सारांश:
डेंगू में मरीजों को सही डाइट का पालन करना बेहद जरूरी है। चावल का सेवन सावधानी से करें और जल्दी रिकवरी के लिए प्रोटीन, विटामिन और पानी से भरपूर संतुलित आहार अपनाएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *